Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर/CG : शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का किया...

सूरजपुर/CG : शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का किया गया आयोजन, स्वच्छता के महत्व पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…………

31
0

सूरजपुर/15 अक्टूबर 2025/   हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय के बीच हाथों की स्वच्छता के महत्व को समझाना तथा बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के इतिहास एवं महत्व की जानकारी देने से हुई। शिक्षकों ने बताया कि साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोने की आदत अपनाने से अनेक संक्रामक बीमारियों से बचाव संभव है। विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर व्यावहारिक जानकारी दी गई। मध्याह्न भोजन से पूर्व सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हाथ धोकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों में स्वच्छता के प्रति रुचि जागृत करने के लिए नारा एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने संदेश दिया कि स्वच्छ हाथ ही स्वस्थ जीवन की पहचान हैं, और हमें इस आदत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here