जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में जिला शिक्षा कार्यालय की पूर्व में दुरदशा थी और शिक्षा विभाग में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही भी बहुत थी। वहीं जब से जितेंद्र गुप्ता जी ने जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभाला है, तब से शिक्षा विभाग में एक नया बदलाव आया है। उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक से विभाग की दशा सुधरी है। आज स्थिति यह है कि बैकुण्ठपुर की जनता और कोरिया कलेक्टर व जिला सीईओ तक यह कहते हुए नहीं थक रहे हैं कि ऐसा जिला शिक्षा अधिकारी नहीं मिलेगा। हालांकि, नए डीईओ को चार्ज दे दिया गया है, लेकिन फिर भी जितेंद्र गुप्ता को कोरिया प्रशासन और राज्य शासन द्वारा शिक्षा विभाग में उनके काम के लिए पहचाना जा रहा है। वह एक ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें ज्ञान का भंडार कहा जा सकता है और मां सरस्वती की कृपा से विद्वान हैं।
छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध है कि, जितेंद्र गुप्ता जी की योग्यता और उनके कार्यकलापों को देखते हुए उनका स्थानांतरण रद्द किया जाए। वह एक अद्वितीय अधिकारी हैं जिनकी क्षमताओं का लाभ जिला और राज्य को मिलना चाहिए। लोगों की मांग है कि उनका स्थानांतरण रद्द किया जाए ताकि वे अपने वर्तमान पद पर काम करते रहें। क्योंकि जितेंद्र गुप्ता एक योग्य और अनुभवी अधिकारी हैं उनके कार्यकलापों से जिले को लाभ हो रहा है और उनके स्थानांतरण से जिले को नुकसान हो सकता है। यह समाचार आम जनों के विचारों से प्रकाशित किया जा रहा है।


