जिला मुख्यालय जशपुर में लगभग 25 एकड़ में अवैध कटाई की जानकारी मिली है। इस संबंध में जशपुर के कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है, लेकिन जशपुर के डीएफओ और कलेक्टर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अब ऐसा प्रतीत होता है कि डीएफओ और जंगल काटने वालों के बीच अंदरूनी संबंध हैं। और अवैध कटाई के साथ-साथ जमीन पर अवैध कब्जे की भी जानकारी मिल रही है। वहीं जंगल कटाई की जानकारी होने के बावजूद जशपुर प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की ? यह एक बड़ा सवाल है।
वहीं लोगों का कहना है कि, जशपुर में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसका एक बड़ा कारण जंगलों की कटाई है। आरोप है कि डीएफओ अपने चैंबर में बैठे रहते हैं और जंगलों की कटाई पर ध्यान नहीं देते हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे डीएफओ पर छत्तीसगढ़ शासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।



