Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर…………..

एमसीबी/CG : जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर…………..

58
0

एमसीबी : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव “हर दिन हर घर आयुर्वेदष् के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोकहित में संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा, शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग पद्धतियों द्वारा समस्त रोगो जैसे सर्दी, खाँसी, बुखार खून की कमी, शरीर एवं हाथ, पैरों में दर्द, पेट संबंधी समस्या, चर्मरोग, कमजोरी तथा  विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को होने वाले समस्त रोगो का निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधियों का वितरण किया जायेगा।
साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
शिविर में डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. स्नेहलता सोनकर, डॉ. विशाल कुमार अहिरवार, डॉ. शंभू प्रसाद केसरवानी, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संदीप सिंह चंदेल, डॉ. तेजकांत सोनकर, डॉ. राम किशोर शर्मा, डॉ. भूपाल मंजारे, डॉ. राजकुमार साकेत, डॉ. ज्ञानेन्द्र कुशवाह, डॉ. मेघा रानी,  डॉ. मानसी अग्रवाल, डॉ. अंजली त्रिपाठी, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। अतः विनम्र अपील है कि आयुष स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठायें ।
विशेष – स्वास्थ्यवर्धक आयुर्वेदिक काढ़ा का निःशुल्क वितरण । रसोई से स्वास्थ्य तक का सफर, प्रदर्शनी (मसालों की प्रदर्शनी) विशेष औषधी पौधों का प्रदर्शन ।
शिविर स्थान -17 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक भगत सिंह चौक (बस स्टैण्ड तिराहा) मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here