Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने मिशन कर्मयोगी iGOT पर सीखें सप्ताह की समीक्षा………….

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने मिशन कर्मयोगी iGOT पर सीखें सप्ताह की समीक्षा………….

34
0

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने मिशन कर्मयोगी iGOT पर सीखें सप्ताह, टीएल पत्रों, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

      बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों का क्षमतावर्धन कर उनके द्वारा प्रदत्त सेवाओं का स्तर उच्च करना है। समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के क्षमता निर्माण के उद्देश्य से मिशन कर्मयोगी अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्मित iGOT पोर्टल का उपयोग किया जाना है। कलेक्टर ने मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक दर्ज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सीएम मिनिट के प्रकरणों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबल 2.0 योजना अंतर्गत पंजीयन संबंधी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन व उनके सत्यापन की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आधार से समग्र ई- केवायसी के कार्यों की भी समीक्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here