Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : सशक्त वाहिनी अभियान के तहत बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा……………

नरसिंहपुर/MP : सशक्त वाहिनी अभियान के तहत बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा……………

32
0

नरसिंहपुर : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नरसिंहपुर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सशक्त वाहिनी अभियान के तहत कक्षा 12 वीं पास बालिकाओं को पुलिस भर्ती सह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की लिखित परीक्षा व फिजिकल परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। लिखित परीक्षा की तैयारी शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कराई जायेगी। इसमें छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार सामान्य गणित, विज्ञान, बुद्धि/ तर्क शक्ति एवं सामान्य अंग्रेजी की तैयारी करायी जायेगी।

      शारीरिक प्रशिक्षण कार्यालय खेल विभाग नरसिंहपुर के सामने स्थित चर्च ग्राउंड नरसिंहपुर में रविवार को प्रात: 07.30 से 9 बजे तक दिया जायेगा, जिसमें दौड़, गोला फेंक, लंबी कूंद, उंची कूंद इत्यादि व विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 15 अगस्त एवं 26 जनवरी पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली परेड में विभागीय शौर्या दल के माध्यम से छात्राओं को शामिल किया जाएगा। चयनित छात्राओं को समय-समय पर प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षण के लिए नि:शुल्क स्टेशनरी व पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कक्षा में जिले के विभिन्न अधिकारियों द्वारा भी समय- समय पर छात्राओं को यूपीएससी, एमपीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जायेगा। इसका उद्देश्य गरीब, निर्धन व साधनहीन घर की अधिक से अधिक बालिकाएं पुलिस आरक्षक व अन्य शासकीय पदों पर चयन होकर सशक्त बन सके। कक्षा हेतु पहले आए पहले पाए के आधार पर कुल 100 बालिकाओं का चयन कर उनका पंजीयन किया जायेगा। जिले की इच्छुक छात्राओं के नि:शुल्कि आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। पंजीयन/ रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर की सायं 6 बजे तक नियत की गई है। आवेदन कार्यालयीन समय में कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के कक्ष क्रमांक 77 में स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नरसिंहपुर में जमा किये जाएंगे। इच्छुक छात्राएं आवेदन के साथ एक पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं की मार्कशीट संलग्न करना होगी। यह प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here