Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने की स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग...

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने की स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा……………

63
0

नरसिंहपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक ली। आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अमले को गर्भवती महिलाओं का पंजीयन अनमोल 2.0 पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध रहे। आयोजित बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गर्भवती महिलाओं की होम डिलेवरी नहीं होना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस की सुविधा हमेशा उपलब्ध रहे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य केन्द्रों में लाकर सुरक्षित प्रसव कराया जा सकें। आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधेश्याम वर्मा, तहसीलदार श्री शर्मा सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

      कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग का अमला घर- घर तक सर्वे कर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित करें। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से किया जाए, किसी भी स्थिति में कोई भी गर्भवती महिला छूटना नहीं चाहिए। कलेक्टर श्रीमती पटले ने इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभांवित किया जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केन्द्रों को साफ- सुथरा एवं स्वच्छ रखने को कहा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए खेल-कूद की विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे बच्चे स्वस्थ रहें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण, वजन, लम्बाई इत्यादि का माप करें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को नियमित रूप से नाश्ता और भोजन का वितरण करें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषण आहार की जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here