Home कोरिया कोरिया/CG : पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना-कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग...

कोरिया/CG : पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना-कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 28 अगस्त को………….

41
0

कोरिया :  सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य के उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत प्रवेश परीक्षा 30 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। इस प्राक्चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासन के निर्णय अनुसार पालक की सहमति से प्रवेश दिलाया जाना है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के सूचना पटल पर चयनित विद्यार्थियों की सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

चयनित विद्यार्थी 28 अगस्त को दोपहर 02ः00 बजे से 04ः00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में काउंसलिंग आयोजित की गई है। चयनित विद्यार्थी अपना मूल दस्तावेज जाति, निवास, एवं आय प्रमाण पत्र कक्षा 4थी एवं 5वीं की अंकसूची के साथ नियत तिथि को उपस्थित होना को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here