भगवान गणेश की पूजा-अर्चना रोजाना की जाती है, लेकिन भाद्रपद माह में उनकी उपासना विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है, जो भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। इस दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होती है, जिसमें भक्त गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा करते हैं और विशेष भोग लगाते हैं।

गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
01 चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 26 अगस्त 2025, दोपहर 1ः54 बजे से
02 चतुर्थी तिथि समाप्त : 27 अगस्त 2025, दोपहर 3ः44 बजे तक
03 गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त : 27 अगस्त 2025, सुबह 11ः05 बजे से दोपहर 1ः40 बजे तक

गणेश चतुर्थी दुर्लभ संयोग
इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रीतिए सर्वार्थ सिद्धिए रवि के साथ इंद्र-ब्रह्म योग का संयोग बना रहेगा। वहीं कर्क में बुध और शुक्र के होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर बुधवार का महासंयोग तिथि की महत्ता को गई गुना बढ़ा रहा है।

गणेश चतुर्थी पंचांग 2025
* सूर्योदय सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर
* सूर्यास्त शाम 06 बजकर 48 मिनट पर
* चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 28 मिनट पर
* ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक
* विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक
* गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक
* इस दिन निशिता मुहूर्त रात 12 बजे 12 बजकर 45 मिनट तक




