Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जिले के सभी जन शिक्षा केन्द्रों में शिक्षकों का शैक्षिक...

नरसिंहपुर/MP : जिले के सभी जन शिक्षा केन्द्रों में शिक्षकों का शैक्षिक संवाद कार्यक्रम हुआ सम्पन्न……………

36
0

कक्षा पहली व दूसरी के शिक्षकों ने सीखने व सिखाने को लेकर साझा किए अपने- अपने शैक्षणिक अनुभव

नरसिंहपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त 52 जन शिक्षा केन्द्र (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) स्तर पर कक्षा पहली व दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों की शैक्षिक तैयारी के लिए “शैक्षिक संवाद” कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रभारी जिला परियोजना समन्वयक श्री मनीष चौकसे ने बताया कि जन शिक्षा केंद्रों पर कक्षा पहली व दूसरी के शिक्षकों के “शैक्षिक संवाद” कार्यक्रम के तहत शिक्षक जन शिक्षा केन्द्रों पर एकत्र होकर सीखने- सिखाने को लेकर अपने अनुभव साझा करे और अपनी तैयारी कर कक्षाओं में शैक्षिक समृद्धता स्थापित की जा सके।

      इसी क्रम में जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल चंदन देवी रोसरा का शैक्षिक संवाद एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय रानी पिपरिया में आयोजित किया गया। स्वागत बोर्ड के माध्यम से सभी आंगतुकों के साथ कक्ष में प्रवेश किया। यहां शिक्षकों की अपनी कक्षाओं में शिक्षण संबंधी प्रतिदिन तैयारी और समस्याओं, कक्षाओं में सीखने- सिखाने की प्रक्रियाओं को और बेहतर अंजाम देने, स्वागत एवं एक गतिविधि- टूर पर जाने की तैयारी, प्रतिभागियों की अपेक्षाओं का संकलन, एजेंडा, विषय, उद्देश्य, एक डिजाइन सिद्धांत, शिक्षक संदशिका की संस्था व उपयोग पर चर्चा, पठन एवं शिक्षण अनुभव, कक्षा प्रबंधन, संवाद का समेकन एवं प्रतिभागियों द्वारा सीख साझा करना, एक- एक पाठ योजना से संबद्ध सहायक शिक्षक सामग्री का निर्माण व प्रस्तुतीकरण, फीडबैक फार्म भरवाने आदि गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और अपने- अपने अनुभव साझा किए। जनशिक्षक श्री आरपी शर्मा, श्री संजय मेहरा, बीएसी श्री ब्रजेश कुमार नेमा, जनशिक्षक श्री प्रदीप मेहरा व श्री संदीप भारिया ने शैक्षिक संवाद में अनुभव साझा किए और संवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here