Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : पीजी कॉलेज चढ़ा भ्रष्टाचार के बली, करोड़ों में खेल रहे...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : पीजी कॉलेज चढ़ा भ्रष्टाचार के बली, करोड़ों में खेल रहे पूर्व प्राचार्य व व्याख्याता ?……………

82
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर पीजी कॉलेज में लगभग 26 वर्षो तक प्रभारी प्राचार्य रहे अखिलेश चंद्र गुप्ता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उनके कार्यकाल में जमकर अनियमितताएं हुईं और महाविद्यालय के धन का दुरुपयोग किया गया। वहीं उनके कार्यकाल में कोई निविदा नहीं निकाली गई और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त संतोष देवांगन को शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक जांच की कोई जानकारी नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैकुण्ठपुर पीजी कॉलेज के एक बड़े बाबू ढेवर पर भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति और गाड़ियां होने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि उनके घर के बाहर आपराधिक संपत्ति खरीदी गई है। इस संबंध को लेकर संपादक द्वारा उच्च अधिकारी अपर संचालक एवं आयुक्त देवांगन जी से संपर्क किया गया था, जिन्होंने जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पीजी कॉलेज में घोटाला और दस्तावेज जलाने का आरोप

पीजी कॉलेज में हजारों करोड़ों का घोटाला और सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं व्याख्याताओं के सहयोग से आवश्यक दस्तावेज जलाने के आरोप लगे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि पूर्व प्राचार्य को कॉलेज में घुसने की अनुमति किसने दी और दस्तावेज जलाने का आदेश किसने दिया ? इसके अलावा, एफआईआर दर्ज न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि शासन को लगभग 50 करोड़ में खरीदा गया है। इससे यह सवाल उठता है कि जब शासन ही भ्रष्टाचार में शामिल है तो कार्रवाई कौन करेगा ? इन मामलों में कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन शासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यदि शासन ही भ्रष्टाचार में शामिल है तो कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए उच्च स्तर पर जांच और कार्रवाई की आवश्यकता है। इस संबंध में आगे जानकारी बताई जायेगी। यह समाचार प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here