Home चोरी सरगुजा/CG : राजपरिवार महाराजा टीएस सिंहदेव के यहां हुआ हाथी की चोरी…………..

सरगुजा/CG : राजपरिवार महाराजा टीएस सिंहदेव के यहां हुआ हाथी की चोरी…………..

97
0

सरगुजा के जाने-माने महाराजा टीएस सिंहदेव, जो छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे, उनके अम्बिकापुर स्थित निवास में दो हाथियों के शो-पीस रखे हुए थे। इनमें से एक हाथी की चोरी हो गई है। कुछ लोगों के अनुसार, चोरी हुआ हाथी पीतल का बना हुआ था। चोरी हुआ हाथी शो-पीस के रूप में रखा गया था और इसका महत्व सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टिकोण से हो सकता है। टीएस सिंहदेव अपनी ईमानदारी और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। इस चोरी की घटना के बाद, उनके निवास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं वशिष्ठ टाइम्स के संपादक ने टीएस सिंहदेव जी से संपर्क से बातचीत की, जिससे पता चला कि वे विदेश यात्रा पर हैं और देश से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि चोरी हुआ हाथी पीतल का नहीं था, जैसा कि कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था। लोगों ने इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी थी, लेकिन असल में इसकी कीमत और सामग्री के बारे में जानकारी नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैलेस के पीछे खुला हुआ मैदान है, जो कुछ नई पीढ़ी के लोगों के लिए नशीले पदार्थों का सेवन करने का अड्डा बन गया है। ऐसे में इन लोगों पर चोरी का संदेह बना हुआ है और अब देखना यह है कि पुलिस विभाग चोरों को पकड़ पाता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here