Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : एएसआई (एम) रिकाॅर्ड कीपर पुलिस विभाग का कारनामा ?……………

बैकुण्ठपुर/कोरिया : एएसआई (एम) रिकाॅर्ड कीपर पुलिस विभाग का कारनामा ?……………

116
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में जानकार सूत्र बताते हैं कि, बलरामपुर से अटैच किए हुए एएसआई (एम) के द्वारा पूर्व में रिकॉर्ड कीपर के पद पर रहकर जिला मनेन्द्रगढ़ के विभाजन के समय फर्जी बिलों के माध्यम से करोड़ों रुपये का हेरा-फेरी किया गया था। वहीं बैकुण्ठपुर में यह व्यक्ति स्थानीय होने के कारण पुलिस विभाग में दबाव बनाए हुए है और अपने को पुलिस अधीक्षक का खास आदमी बतलाकर आम जनता पर दबाव डाल रहा है। इस व्यक्ति के कार्यों की जांच होनी चाहिए, खासकर जब एमसीबी जिला बनने पर फर्जी और मनमानी ढंग से पैसे निकालने की चर्चा जोरों पर है। जांच में यह पता लगाना जरूरी है कि इस व्यक्ति ने अपने पद का दुरुपयोग करके कितना नुकसान पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर जो कि लगभग 33 किमी का छोटा जिला है, वहां दो आरआई की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि छोटा जिला होने के कारण खर्चे कम होने चाहिए, लेकिन इसके बावजूद खर्चे ज्यादा हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कुछ पत्रकार पुलिस के दलाल और मुखबिर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें अक्सर थाने के आसपास देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि ये पत्रकार पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आम जनता पर दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि, आम जनता का मानना है कि ये पत्रकार अपना एक समूह बनाकर पुलिस पर प्रभाव बनाए हुए हैं। वे अक्सर नए-नए तरीके अपनाते हैं और अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन आम जनता उनको गाली देती है और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। परंतु पुलिस विभाग को कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जनता गाली दे तो देते रहे ऐसी स्थिति हो गई है।

इस मामले में जांच और पारदर्शिता की आवश्यकता है। इस संबंध में आम जनता के विचार पर समाचार प्रकाशित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here