Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : पुलिस विभाग में विवादों के बीच राजीव गुप्ता का नाम...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : पुलिस विभाग में विवादों के बीच राजीव गुप्ता का नाम आया सामने, जाति को लेकर हो रहे विवाद ?…………

58
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के पुलिस विभाग में पदस्थ राजीव गुप्ता अक्सर विवादों के सुर्खियों पर छाये रहते हैं। जानकार सूत्र बताते है कि, जब पूर्व पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह कार्यभार संभाल रहे थे तब राजीव गुप्ता अपने विभाग में लोगों से ट्रांसफर के नाम पर लाखों रुपये निकाले थे। यह जांच का विषय है। बताया जाता है कि, जब से बलरामपुर से बैकुण्ठपुर अटैच हुआ है तब से बैकुण्ठपुर के लोगों ने जनता के ऊपर दबाव बना रहे है। इससे पता चलता है कि, इस व्यक्ति की चुगलखोरी की आदत पूर्व से ही है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, राजीव गुप्ता अपने लोगों में पुलिस अधीक्षक का दबाव बताकर काम कराने का दावा करते हैं। यहां तक कि, पूर्व में वशिष्ठ टाइम्स संपादक की भी इन्होंने पूर्व पुलिस अधीक्षक से आलोचना की थी। इस मामले में पूर्व बड़े बाबू, जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं वे गवाह हैं। वहीं पीजी कॉलेज के लोगों का आरोप है कि, जब वे पीजी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास गये हुए थे, तो राजीव गुप्ता ने उन्हें रोक दिया, क्योंकि दोनों रिश्तेदार हैं। और राजीव गुप्ता की पत्नी पीजी कॉलेज नागपुर में शिक्षक थीं। यह मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण पत्रकारों पर दबाव बनाना अनुचित है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव गुप्ता पुलिस विभाग में अपना दबदबा बनाकर रखे हुए है। जिससे पत्रकारों की आलोचना करना उसके मानसिकता का परिचय देता है। क्योंकि इस व्यक्ति को बैकुण्ठपुर पुलिस विभाग में रहने दिया तो ये व्यक्ति एक-दूसरे को लड़ाने में सक्षम है। क्योंकि ये लोकल व्यक्ति है और अपने समाज के आलावा दूसरा का भला नहीं चाहता। लोगों में इस बात का चर्चा जोरो पर है कि, पुलिस महानिर्देशक को भी शिकायत किया गया है कि, इस व्यक्ति को कोरिया जिले से स्थानांतरण किया जाये।

बताया जा रहा है कि, कोई भी समाचार सत्यता पर छपता है तो राजीव गुप्ता के द्वारा दूसरे समाचार वालों को उसके विपरित छापने को बोलता है। सोचने वाली बात है कि, जो समाचार किसी व्यक्ति के विरोध में लगता है तो उस समाचार का खण्डन वहीं समाचार कर सकता है दूसरे समाचार का कोई मान्य नहीं होता। आम जनता का पुलिस प्रशासन से मांग है कि, राजीव गुप्ता को कोरिया जिले से जल्द-से-जल्द स्थानांतरण किया जाये। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति सदभावना रहे। क्योंकि ऐसे लोग दूरीयां बनाने में लगे रहते है। और यह व्यक्ति लोकल में रहकर लड़ाने वाला काम करता है। यह समाचार आम जनता के विचारधाराओं द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here