Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम सिमरियाकला...

नरसिंहपुर/MP : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम सिमरियाकला व चीचली में हुआ पौधरोपण…………..

46
0

नरसिंहपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में पौधरोपण का कार्य जारी है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा पौधरोपण किए जा रहे हैं।

      इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में जिले की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के परिषद की विकासखंड चांवरपाठा के तत्वावधान में शासकीय माध्यमिक शाला सिमरियाकला में पौधरोपण किया गया। यहां आम, जामुन, बादाम, नींबू तथा अशोक के पौधे रोपे गए। यह पौधरोपण नवांकुर संस्था भरद्वाज जनकल्याण समिति ईश्वरपुर के अध्यक्ष श्री कमलस्वरूप शर्मा व उनके सदस्यों द्वारा किया गया।

      इसी तरह अभियान के तहत नवांकुर संस्था चीचली के अध्यक्ष श्री संतोष चौरसिया के खेत में आम, नींबू, जामुन, अमरूद, अशोक एवं बादाम के पौधे रोपे गए। यह पौधरोपण नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्थान चीचली द्वारा किया गया।

      इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा, विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे, नवांकुर संस्था अध्यक्ष सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष व सदस्य और आम नागरिक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here