Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : जिले में देशी मदिरा दुकान डोमनहिल हेतु बघनच्चा के लिए...

एमसीबी/CG : जिले में देशी मदिरा दुकान डोमनहिल हेतु बघनच्चा के लिए किराए पर भवन हेतु जिला स्तर पर लघु निविदा पत्र आमंत्रित…………..

15
0

एमसीबी/17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा जिले की देशी मदिरा दुकान डोमनहिल के लिए बघनच्चा में किराये के भवन की व्यवस्था हेतु जिला स्तर पर लघु निविदा आमंत्रित की गई है। यह निविदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अधिपत्य तिथि से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इच्छुक निविदाकारों से बंद लिफाफे में तकनीकी बिड और प्राइस बिड पृथक-पृथक रूप से आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 22 जुलाई 2025 को दोपहर 2:00 बजे तक जिला आबकारी अधिकारी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना है। प्राप्त निविदाओं को इसी दिन दोपहर 4:00 बजे निविदाकारों की उपस्थिति में समिति द्वारा खोला जाएगा। निविदा की विस्तृत शर्तें, नियम और प्रपत्र कार्यालयीन समय में, अंतिम तिथि के एक दिन पूर्व तक अवकाश के दिनों को छोड़कर, जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, एमसीबी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए मात्र का बैंक ड्राफ्ट, जो प्रबंधक,  CSMCL मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम पर हो, जमा करना अनिवार्य होगा। उक्त निविदा को कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here