जशपुरनगर : फ्री कोचिंग एवं बिजनेस एजुकेशन नव गुरूकुल में प्रवेश प्रारंभ हो गया। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने नव गुरूकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले की युवतियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। स्थानीय प्रतिभाशाली युवतियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुखी तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय है, जिसमें छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यवसायिक और पेशेवर कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नव गुरूकुल का यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवतियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने का संकल्प रखती हैं। प्रशिक्षण की अवधि 18 से 21 महीने की होगी, जिसमें छात्राओं को निःशुल्क हॉस्टल, लैपटॉप, इंटरनेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पाठ्यक्रम को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि प्रतिभागी प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद आत्मविश्वास के साथ रोजगार की दुनिया में प्रवेश कर सकें।
अब तक जशपुर जिले की 100 से अधिक छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं, जिनमें से 50 से अधिक छात्राएं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे कि टीएलपी, लॉजिक्स हण्ट, जेएनजे टेक्नोलॉजिस्ट एण्ड सर्विसेज, क्लाउडथाट आदि में सफलतापूर्वक चयनित हो चुकी हैं। इन छात्राओं को 12 से 25 हजार मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है, जिसमें औसत वेतन 15 से 20 हजार के बीच है। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम में भाषा को कोई बाधा नहीं माना जाता। केवल मौलिक अंग्रेज़ी ज्ञान पर्याप्त है। यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए है और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी रखी गई है। सबसे पहले एक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो 8वीं कक्षा स्तर के गणितीय विषयों जैसे कि पैटर्न्स, प्रतिशत, कार्य और समय तथा रैखिक समीकरणों पर आधारित होगा। प्रवेश परीक्षा 20 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकती हैं या https://admissions.navgurukul.
जशपुर की युवतियों को सशक्त बनाने की पहल, गुरूकुल में प्रवेश प्रारंभ…………….
छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यावसायिक और पेशेवर कौशलों का दिया जाएगा व्यावहारिक प्रशिक्षण



