Home कोरिया कोरिया/CG : सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध, ...

कोरिया/CG : सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध, प्रमाणित बीज और खाद का उपयोग करें किसान…………..

27
0

कोरिया : खरीफ फसलों में मुख्य रूप से लगाई जाने वाली धान की फसल के लिए कोरिया जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज भंडारण किया गया है। जिला प्रशासन ने कोरिया जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने निकट के सहकारी समिति में जाकर मानक बीज और आवश्यकता के अनुसार खाद लेकर समय पर बुवाई करें जिससे भरपूर फसल प्राप्त हो सके।

16 समितियों में सुविधा
कोरिया जिले में स्थित कुल 16 सहकारी समितियां में 6960 मेट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है जिसमें से 3677 मेट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को रन के माध्यम से किया गया है एवं 3283 मेट्रिक टन खाद का भंडारण शेष है। सभी समितियां में खरीफ के लिए प्रमाणित बीजे का भंडारण 2809 क्विंटल का भंडारण किया गया है जिसमें 1182 क्विंटल बीच का उठाव किसानों के द्वारा किया जा चुका है एवं 1627 क्विंटल बीच शेष है।

कलेक्टर कोरिया
कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने किसानों को खरीफ फसलों में उचित मात्रा में जैविक खाद और कम मात्रा में रासायनिक खाद का उपयोग करने की अपील करते हुए समिति में उपलब्ध बीजों का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रमाणित बीज निकटतम समितियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और समय पर बुवाई करके किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि
कोरिया जिले के उप संचालक कृषि श्री राजेश भारती ने बताया कि डीएपी खाद इस्तेमाल करें, या फिर डीएपी के स्थान पर 12-32-16 यानी इफको या 20-20-0- 13 का उपयोग डीएपी के पूरक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। साथ ही किसान यूरिया और सुपर फास्फेट को मिला कर डीएपी के रूप में उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि बीज एवं खाद का उठाव शीघ्रता से करें जिससे भविष्य में परेशानी से बचा जा सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here