Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : शाला स्वच्छता तिहार के माध्यम से सभी स्कूलों, आश्रम छात्रावास...

जशपुरनगर/CG : शाला स्वच्छता तिहार के माध्यम से सभी स्कूलों, आश्रम छात्रावास की साफ सफाई की गई, 8 से 14 जून तक अभियान चलाया गया……………

38
0

जशपुरनगर 14 जून 2025/ जशपुर जिले में सभी शालाओं आश्रम छात्रावास में विगत दिवस 8 जून से 14 जून तक “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में  शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, श्री गंगाराम भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर, शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी,  जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत समन्वयक, सीएसी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर की साफ़ सफ़ाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here