Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : बैकुण्ठपुर के अंदर एक विद्वान व शिक्षक के घर हुई...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : बैकुण्ठपुर के अंदर एक विद्वान व शिक्षक के घर हुई चोरी ………….

279
0

मुख्यालय बैकुण्ठपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विद्वान और शिक्षक के घर में चोरी हुई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाने-माने विद्वान और शिक्षक बंटी महाराज के घर में चोरी की घटना सामने आई है। बंटी महाराज लोक-परलोक ढावा के पास रहते हैं और घटना के समय वे किसी कार्यवश मध्यप्रदेश के जैतेहरी गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने सुनसान घर देखकर धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से समाज में एक कलंकित प्रश्नचिन्ह लग चुकी है, क्योंकि बंटी महाराज का सम्मान और प्रतिष्ठा समाज में बहुत अधिक है। बंटी महाराज के घर में चोरी होना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा झटका है।

बंटी महराज के मुताबिक, जैतेहरी से आने में लेट होने के कारण उन्होनंे अपने निवास में मेन गेट का ताला टुटा देखा और जब अंदर प्रवेश हुए तब अल्मारियों और दरवाजों का ताला टुटा मिला। उनके घर से सोना-चांदी व नगदी का अनुमान लगाया जा सकता है कि, नगद राशि लगभग एक या दो लाख की होगी व सोना-चांदी का अनुमान लगभग तीस-पैतिस लाख बताया जा रहा है। पुलिस के द्वारा रिपोर्ट करने के बाद कुत्तों को ले जाकर जांच कराया गया तो कुछ दूर तक कुत्ता सुंघते बाहर आया उसके बाद कुत्ता भी भ्रमित हो गया। सोचने वाली बात है कि, मुख्यालय के अंदर इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। पुलिस ने अपनी तत्पर्ता न दिखाकर आज तक चोरो को नहीं पकड़ पाये।

सूत्रों की माने तो लोगों में इस बात की चर्चा है कि, जो व्यक्ति चोरी किया उसको सभी बातों का अनुभव व जानकारी मिलती रही कि, कब जायेंगे और कब आयेंगे। इससे यह प्रतीत होता है कि, इस घटना को अंजाम देने वाले कुछ जानकार लोग ही हो सकते है। इस घटना से नगरवासियों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here