Home कोरिया कोरिया/CG : जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन, गर्भवती...

कोरिया/CG : जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क मामलों की हुई पहचान………….

42
0

कोरिया, 9 जून 2025। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज कोरिया जिले में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच कर जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार करना है।

यह आयोजन राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी जी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत जिले के जिला अस्पताल, बैकुंठपुर सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा पूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाती है।

अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय टीमों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों की पहचान की। ऐसे मामलों को चिन्हित कर समय रहते उचित सलाह और उपचार प्रदान किया गया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री असरफ अंसारी ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव संबंधी भय और तनाव से मुक्त करने के लिए उन्हें परामर्श (काउंसलिंग) भी दी गई। संस्था में सुरक्षित प्रसव के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सूची तैयार कर त्वरित डिजिटल एंट्री की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here