नरसिंहपुर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जून को प्रस्तावित गाडरवारा आगमन के मद्देनजर होने वाली तैयारी के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने संबंधित अधिकारियों की बैठक गाडरवारा में ली। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों पर बिन्दुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सफाई व्यवस्था, रोड शो रूट की साफ- सफाई व मरम्मत, आम सभा डोम, सेफ हाउस, ग्रीन रूम, विद्युत, कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाने वाली विभागीय प्रदर्शनी, हितलाभ वितरण, लोकार्पण व भूमिपूजन, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की जानकारी ली और इन्हें समय से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



