एमसीबी : जिला निर्यात संवर्धन समिति तथा प्रधानमंत्री सक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन कलेक्टर की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़ के एन.आई.सी. कक्ष में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा किया गया। बैठक में महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक, छ.ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स प्रदेश महामंत्री श्री संजीव ताम्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जैन, सहायक संचालक कृषि विभाग जयंत पैकरा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी ऋषभ साहू, नाबार्ड जिला प्रबंधक हर्व गौरव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव पाटिल, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली सिंह, अध्यक्ष महिला बचत स्वयं सहायता समूह ग्राम चनवारीडांड, श्रीमती ममता कवेट, अध्यक्ष सिद्ध बाबा फार्मा ग्राम सेमरा नागपुर इंजोरिया सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत चैनपुर श्रीमती मीना सिंह सम्मिलित हुए। VC के माध्यम से सहायक DGFT नागपुर सेहल टोके, सहायक संचालक उद्योग संचालनालय रायपुर वैशाली जनार्दन, सहायक संचालक MSME रायपुर के.बी. इरपाते, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, डीन शासकीय कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया दिनेश कुमार गुप्ता, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड अम्बिकापुर राजेन्द्र राजवाडे सम्मिलित हुए। सहायक DGFT नागपुर स्रेहल टोके वीसी के द्वारा जानकारी दी गई कि “District as Export Hub” के तहत जिले से 1 से अधिक उत्पादों का चयन किया जा सकता है। बैठक में जीराफूल चावल, उड़द, अरहर, और कोदो के निर्यात हेतु संभावनाओं पर चर्चा की गई। DGFT नागपुर की अधिकारी द्वारा उक्त उत्पादों के विषय में निर्यात की संभावना और भारत शासन की निर्यात संवर्धन योजनाओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर के द्वारा उपस्थित अधिकारियों को इन विषय पर समन्वय कर उत्पादों का निर्धारण करने व आगामी बैठक में इस पर चर्चा करने का निर्देश दिया गया। महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक द्वारा PMFME योजना हेतु ODOP (एक जिला एक उत्पाद) के रूप में गेहूँ (Wheat Based Products) का चयन किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसे जिला स्तरीय समिति के द्वारा अनुमोदित किया गया। अंत में दोनों समितियों के अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर के द्वारा DGFT नागपुर की अधिकारी और अन्य सदस्यों का अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सुक्ष्म-खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई)...



