एमसीबी : जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में सायकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली का शुभारंभ हाई स्कूल बंजी के खेल मैदान में जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर किया गया। आयोजन ग्राम बंजी के बाजार चौंक से होते हुए वापस स्कूल तक सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों सहित, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी सहित लगभग 150 व्यक्तियों ने सायकल रैली में भाग लिया। सायकल रैली में जिला शिक्षा अधिकारी, नोडल खेल एवं युवा कल्याण विभाग वीरेन्द्र नामदेव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, सरपंच ग्राम बंजी देवकुमार ने भाग लिया। सायकल रैली में स्काउट गाइड के बच्चे, कबड्डी के बच्चे भी शामिल रहे। सायकल रैली को संपन्न कराने में पीटीआई शिव चौधरी, रणधीर ठाकुर, पूरन कश्यप, प्रशिक्षक रूप सिंह और पुलिस प्रशासन का योगदान रहा।



