जिला मुख्यालय सूरजपुर के भैयाथान ब्लाॅक में एसपी मराबी का भैयाथान से विशेष जुड़ाव चर्चा में है, जिसमें शिक्षा विस्तार अधिकारी के साथ उनके कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब कुछ लोगों ने एसपी मराबी और शिक्षा विस्तार अधिकारी के बीच के संबंधों पर उंगली उठाई। जानकार सूत्र बताते है कि, एसपी मराबी के बारे में चर्चाएं हैं कि उन्हें 2020 से चार बार विकासखंड अधिकारी बनाया गया है, जिससे लोगों में उनके इरादों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उनका भैयाथान से विशेष जुड़ाव है, जिसे देखकर लगता है कि उनका वहां कुछ विशेष उद्देश्य हो सकता है। लोगों में यह भी चर्चा है कि उनका भैयाथान से प्रेम है या फिर यह उनके लिए पैसे कमाने का एक रास्ता है ?
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिक्षा अधिकारी अपने आप को मंत्रियों की छत्रछाया में बताते हैं और उनका व्यवहार आम लोगों के प्रति उल्टा और उत्तेजित होता है। सूरजपुर ब्लॉक के कुछ विद्यालयों में आठवीं तक के बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा है, जो कि शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठाता है। लोगों में चर्चा है कि शिक्षा अधिकारी का कार्यालय व्यापार का केंद्र बन गया है, जहां से वे लाखों रुपये कमा रहे हैं। आरोप है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ लोग पहले ही जेल की सजा काट रहे हैं, लेकिन अभी भी यह सिलसिला जारी है। लोगों की मांग है कि शासन और प्रशासन को इस मामले की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।



