Home कोरिया कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, आईपीएस ने किया जनरल परेड...

कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, आईपीएस ने किया जनरल परेड का निरीक्षण…………..

46
0

➡️पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ड्रिल , वेश भूषा एवं अनुशासन का किया परीक्षण

पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे द्वारा पुलिस लाईन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक अजाक नेलशन कुजूर, रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ, यातायात एवं पुलिस लाइन के अधिकारीगण / कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

परेड निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम रक्षित निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को सलामी दी और मंच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया गया। इसके पश्चात एसपी कोरिया द्वारा टुकड़ी वार सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें उत्तम दर्जे की वेशभूषा, ड्रिल व अनुशासन में दिखे कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किए। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया।

उक्त जनरल परेड में एसपी कोरिया
द्वारा शासकीय वाहनो और वाहन चालकों का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया एवं बेहतर रख रखाव हेतु दिशा निर्देश भी RI और MTO को दिये गए।

परेड पश्चात पुलिस अधीक्षक कोरिया ने पुलिस कर्मचारियों की ओ.आर. पेशी ली और गुज़ारिश सुनी। छोटी गलती, अनुपस्थिति, अनुशासनहीनता जैसे प्रकरण का तत्काल निराकरण हेतु आरक्षक और प्रधान आरक्षक का ओ.आर. पेशी में पेश कर प्रकरण का निराकरण किया गया और कर्मचारियों की गुज़ारिश सुनकर समस्या का निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जिले के समस्त थाना, चौकी, ऑफिस, पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारियों को रोस्टरवार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया है जिससे पुलिस का विभागीय अनुशासन और बेहतर किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here