Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : गंगा दशहरा के अवसर पर बरमान घाट में चलाया गया...

नरसिंहपुर/MP : गंगा दशहरा के अवसर पर बरमान घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान, नर्मदा नदी को अविरल बनाये रखने व स्वच्छता का दिया संदेश………….

44
0

नरसिंहपुर, 04 जून 2025. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में बरमान घाट में नर्मदा नदी के घाटों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाटों में पड़ी अनावश्यक सामग्री, कचरे, पूजन सामग्री आदि को एकत्रित कर उन्हें उचित स्थान पर ले जाकर निपटान किया। इस दौरान नर्मदा नदी में स्नान के लिए आ रहे नागरिकों से नर्मदा नदी को अविरल बनाये रखने और घाटों को स्वच्छ बनाये रखने का संदेश दिया। यह स्वच्छता अभियान नवांकुर सखिमिलन संघ द्वारा किया गया।

      इस अवसर पर नवांकुर सखिमिलन संघ समन्वयक श्रीमती मीना मण्डलोई, एकता गंगराड़े, जयश्री मण्डलोई, समिति के अन्य सदस्य और अन्य नागरिक मौजूद थे।

      उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक लगातार चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले की ग्राम पंचायतों व ग्रामों में मप्र जनअभियान परिषद की सभी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं व अन्य समितियों द्वारा लगातार जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। भू- जल स्तर में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से जल संरचनाओं जैसे कंटूर ट्रेंच- खंती, तालाब आदि के कार्य किये जा रहे हैं। इसके माध्यम से जीव- जंतुओं, पेड़- पौधों को पानी उपलब्ध होगा, साथ ही किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। नागरिकों को जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक करने और अभियान में शामिल होने के उद्देश्य से निबंध, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा दीवार लेखन, चौपाल, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here