एमसीबी : परासगढ़ी मे महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कठौतिया, बेल बहरा में स्वच्छता रैली एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देषानुसार, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम एवं जनपद पंचायत सीईओ वैषाली सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। माननीय जनपद सदस्य श्रीमती पूजा कोल ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित किया, जबकि ब्लॉक समन्वयक, श्रीमती प्रभा प्यासी ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।



