Home छत्तीसगढ़ पेन्ड्रा-गौरेला-मरवाही/CG : पीएचई ऑफिस में रिश्वत का खेल ?…………

पेन्ड्रा-गौरेला-मरवाही/CG : पीएचई ऑफिस में रिश्वत का खेल ?…………

48
0

पेन्ड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के पीएचई ऑफिस में रिश्वत का खेल सामने आया है। जानकार सूत्र बताते है कि, पीएचई ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारी आम जनता व ठेकेदारों से भारी कमीशन मांगा जा रहा हैं। कमीशन न देने पर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि, एक अधिकारी ने कहा – हम पेन्ड्रा-गौरेला-मरवाही के पत्रकारों को अपने नियंत्रण में रखे हुए है, जिससे उनके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा सकता।

लोगों में चर्चा है कि, पीएचई के अधिकारी अक्सर अपने ऑफिस में नहीं बैठते हैं और अपने घर पर ही आराम करते हैं। जब लोग उन्हें ऑफिस में ढूंढते हैं तो उनके स्टाफ द्वारा कहा जाता है कि, साहब फिल्ड में हैं। वहीं वशिष्ठ टाइम्स के संपादक द्वारा पीएचई के एक व्यक्ति से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि, उन्हें जो वेतन मिलता है, वह खातों में जमा ही रह जाता है। क्योंकि ठेकेदारों द्वारा जो कमीशन दिया जाता है, उससे उनका पूरा परिवार चलता है। जब उनकी बातें सुनीं तो बहुत आश्चर्य हुए। उस व्यक्ति ने बताया कि, उन्हें कुछ कमीशन रायपुर में भी देना पड़ता है। यह जांच का विषय है कि, रायपुर में ऐसा कौन सा मंत्री या अधिकारी है जिसे कमीशन दिया जा रहा है ? सोचने वाली बात है कि, अगर हर कोई इसी तरह कमीशन देगा तो छत्तीसगढ़ शासन की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस मामले में जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here