Home कोरिया कोरिया/CG : किशोर न्याय बोर्ड के लंबित प्रकरण के समय पर निराकरण...

कोरिया/CG : किशोर न्याय बोर्ड के लंबित प्रकरण के समय पर निराकरण हेतु संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन………….

36
0

कोरिया : किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 के राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन एवं लैगिक प्रकरणों के समय में निराकरण हेतु बच्चों के सर्वोत्तम  हित में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर  की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष कोरिया में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत चर्चा की  गई। प्रकरण को जल्द से जल्द निपटाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, प्रतिनिधि सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर न्याय बोर्ड, जिला अभियोजन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here