Home कोरिया कोरिया/CG : लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण, सड़कों से हटाए जाए...

कोरिया/CG : लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण, सड़कों से हटाए जाए आवारा मवेशियों को,   धरती आबा अभियान के तहत 15 जून से लगेंगे शिविर, ‘एक पेड़ मां के नाम‘ में बड़े पैमाने पर पौधरोपण……………

41
0

कोरिया : कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सभी विभागों को ‘धरती आबा’ अभियान के तहत 15 जून से प्रारंभ होने वाले शिविरों की तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अभियान में जिले के 154 चयनित ग्रामों को शामिल किया गया है। आज कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समय पर और गुणवत्तापूर्वक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र व प्रभावी निराकरण किया जाए।

जल संरक्षण की दिशा में पहल
‘आवा पानी झोंकी अभियान‘ के तहत किसानों को खेती में 5 प्रतिशत मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मॉडल के तहत खेत की 5 प्रतिशत भूमि में सीढ़ीनुमा गड्ढा बनाकर वर्षा जल को संरक्षित किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा और फसल की उत्पादकता में वृद्धि होगी। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इस वर्ष भी बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे रिक्त भूमियों का चिन्हांकन समय रहते कर लें। कलेक्टर ने पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण करने हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए है।

राजस्व प्रकरणों और बिजली बिलों पर कार्रवाई
कलेक्टर ने राजस्व संबंधित कार्य जैसे नामांतरण, बटवारा, नक्शा आदि का समयबद्ध समाधान करने की बात कही। इसके साथ ही सभी विभागों से बकाया बिजली बिल की राशि तत्काल जमा करने को कहा है। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि समय पर कार्यालय व घरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। बिजली विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी अभी तक 46 शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए गए है।

आवारा मवेशियों पर नियंत्रण
पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए कि आवारा और घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र शिफ्ट किया जाए तथा सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमवाड़ा पर पशु मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देष दिए।
कलेक्टर ने जिला टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों से कहा कि जिले में अवेध खनिज उत्खन्न, परिवहन पर संयुक्त रूप से कड़ी कार्यवाही करें। कलेक्टर ने खनिज विभाग के अलावा वन, राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में मिले आवेदन
आज आयोजित जनदर्शन में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्री डी.डी. मंडावी सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here