Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़, राज्यपाल श्री पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

नरसिंहपुर/MP : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़, राज्यपाल श्री पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण………….

31
0

नरसिंहपुर : उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, श्रीमती सुदेश धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में आयोजित कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।

      इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण व उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा मौजूद थे।

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का राज्यपाल श्री पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर हैलीपेड पर किया आत्मीय स्वागत

नरसिंहपुर : उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ “कृषि- उद्योग समागम 2025” के कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर पहुंचे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप नरसिंहपुर हैलीपेड पहुंचने पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी थी। इस दौरान उनका स्वागत जनमानस लोकनृत्य छिंदवाड़ा द्वारा सैला व गेड़ी नृत्य करके किया। उप राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी भी सैला नृत्य में शामिल हुए।

      उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ आगमन पर हैलीपेड नरसिंहपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, सामाजिक न्याय, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, सांसद श्रीमती माया नारौलिया, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते व नर्मदापुरम सांसद चौ. दर्शन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटैल, श्री रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी स्वागत किया।

      कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले व पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को राज्यपाल श्री पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विदाई

नरसिंहपुर : नरसिंहपुर कृषि उपज मंडी में आयोजित “कृषि- उद्योग समागम 2025” के कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हैलीपेड नरसिंहपुर से विदाई दी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ के नरसिंहपुर आगमन पर आभार माना।

      उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले व पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका ने विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here