Home कोरिया कोरिया जिले के 479 वंचित परिवारों के चेहरों पर आई पक्के आशियाने...

कोरिया जिले के 479 वंचित परिवारों के चेहरों पर आई पक्के आशियाने की मुस्कान, ’मोर आवास -मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में 51 हजार परिवार हुए लाभान्वित……………

34
0

कोरिया :  प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक स्वयं का पक्का मकान हो जिसमें वह दिन भर के संघर्ष के बाद सुकून की नींद सो सके। वंचित वर्ग की इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि आज कोरिया जिले के और 479 परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। मोर आवास -मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत इन परिवारों ने आज उल्लास पूर्वक गृह प्रवेश कर अपने स्तर पर उत्सव मनाया। ‘मोर आवास – मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत आज राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय आवास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेष के 51 हजार परिवारों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सांकेतिक सहभागिता की। अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में भी कोरिया जिले के कई हितग्राही शामिल हुए और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 479 परिवारों ने नए घरों में गृह प्रवेश के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें बैकुंठपुर जनपद पंचायत के 298 और सोनहत जनपद के 181 परिवार शामिल रहे हैं। अब तक जिले में वर्ष 2024-25 के लिए कुल 9007 आवासों की स्वीकृति दी गई है। इनमें से अब तक 8,478 लाभार्थियों को पहली किस्त और 4,124 को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि 1,748 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पिछले 14 महीनों में जिले में 5,548 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने आगे बताया कि इसके साथ ही, आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत जिले में 26,000 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है, जो आगामी समय में इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here