Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : चीचली स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ- सफाई और किया गहरीकरण,...

नरसिंहपुर/MP : चीचली स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ- सफाई और किया गहरीकरण, अभियान के तहत जिले में स्थित जल स्रोतों को संवारने का कार्य लगातार जारी……………

26
0

नरसिंहपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान की शुरूआत से ही जिले में लगातार जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले की प्राचीन बावड़ियों को संवारने का कार्य भी किया जा रहा है।

      अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड चीचली के सेक्टर चीचली में प्राथमिक बालक शाला प्रांगण में स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ- सफाई व गहरीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए कहा गया। अभियान के तहत लोगों को जल सदुपयोग करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए कहा गया।

      इस कार्य में विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे, नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्था चीचली के अध्यक्ष श्री संतोष चौरसिया, सदस्य श्री अमन चौरसिया, श्री राजा मिश्रा, सतत जन कल्याण कल्याण समिति गांगई, नगर विकास प्रस्फुटन समिति चीचली के अध्यक्ष श्री मुकेश मेहरा व सचिव स्वप्निल, सदस्य और आम नागरिक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here