Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : “मिशन वात्सल्य” बाल संरक्षण इकाई में भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची...

एमसीबी/CG : “मिशन वात्सल्य” बाल संरक्षण इकाई में भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 1 मई तक…………

94
0

एमसीबी/21 अप्रैल 2025/ मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल कल्याण संरक्षण इकाई किशोर न्याय बोर्ड और बालक कल्याण समिति में संविदा पदों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कुल 18 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच और मूल्यांकन के बाद पात्र एवं अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा अनुमोदित इस सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in पर किया जा सकता है। साथ ही, कार्यालय के सूचना पटल पर भी सूची उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को यह अवसर दिया गया है कि वे सूची में दर्ज अपने नाम से संबंधित किसी भी आपत्ति या दावा को लेकर 1 मई 2025 तक कार्यालयीन समय के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here