बैकुण्ठपुर मुख्यालय में नेताओं के कार्यालयों में छुटभइया नेताओं के पदस्थापना की चर्चा सुर्खियों में चल रही है। जानकार सूत्र बताते है कि, नेताओं के दलाल विभागों में सक्रिय है। कोई भी अधिकारी रिटायर्ड होता है तो उसके पद पर प्रभार दिलाने के नाम पर सड़क छाप दलाल घुम-घुमकर पद सम्भालने के लिए दलाल खोज रहे है। लोगों में चर्चा है कि, लगभग 4 लाख रूपया लेने के लिए दलाल खोज रहे है। सोचने वाली बात है कि, अधिकारियों के नाक के निचे ऐसे दलाल अभी भी सक्रिय है। क्या अधिकारियों को नहीं पता ? या जानबूझकर अनभिज्ञ बने हुए है। इसकी विस्तार से जानकारी नाम सहित आगे दी जायेगी।