नरसिंहपुर : जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के नेतृत्व में श्रीराम आरण्यक चिनकी में जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। इस कार्य में श्री गीता निकुंज आध्यात्मिक संस्थान नरसिंहपुर, विश्व गायत्री परिवार नरसिंहपुर, नवांकुर संस्था पिपरहा व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिनकी के संयुक्त तत्वाधान किया गया। जल संरचनाओं के लिए कंटूर ट्रेंच, नाली तथा पौधों में थाला का निर्माण किया गया।
श्रीराम आरण्यक चिनकी नर्मदा तट पर यह कार्य जल संरक्षण व संवर्धन के अंतर्गत किया गया है। गर्मी के मौसम में वर्षा जल के संग्रह के लिए संरचनाओं का निर्माण किया जायेगा, ताकि वर्षा ऋतु में जल को पहाड़ी में रोककर भूमि के अंदर संग्रहित किया जा सके।
जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनरायण शर्मा ने बताया की यह कार्य सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाकर जल संरक्षण के लिए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत श्रीराम आरण्यक चिनकी में 30 जून तक जल संरचनाओं का निर्माण परिषद की नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों व परामर्शदाताओं के साथ स्वैच्छिक संगठनों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं सहित गणमान्यजनों की सहभागिता से किया जायेगा।