जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप धान खरीदी केन्द्र भांड़ी में धानों को लेकर हेरा-फेरी करने का मामला सामने आया है। जानकार सूत्र बताते है कि, अजय साहू द्वारा भांडी के धान खरीदी केन्द्र में जब धान बेचने लाया गया था तब उस धान को दूसरी गाड़ी में चढ़वाकर बेच दिया गया। और उसका पैसा खुद रख लिया। यह किस नियमानुसार धान को लाया गया था और किस नियम के अनुसार बेच दिया गया ? जो कि बताया जाता है कि, शासन के नाम पर उस व्यक्ति को पैसा मिला है और शासन को वह धान नहीं पहुंचा, क्योंकि उनके धान को किसी अन्य गाड़ी में चढ़वाकर उसी दिन बेच दिया गया था। भाड़ी के धान खरीदी केन्द्र के सीसीटीवी कैमरा में रिकाॅर्डिंग है। जिससे देखा जा सकता है। यह समाचार भांडी के ग्रामीणों द्वारा जानकारी अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है।