Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : पत्थलगांव के मतदान दलों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया...

जशपुरनगर/CG : पत्थलगांव के मतदान दलों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया गया रवाना, मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए…………….

13
0

जशपुरनगर :   जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी 5 नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 84 मतदान केन्द्रों के मतदान दल को रवाना किया गया है। नगरीय निकाय आम  चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह ने बताया कि  पेट्रोलिंग वाहन, सेक्टर अधिकारियो और मतदान दलों के लिए लगभग 382 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि कोण से 183 सुरक्षा जवान की व्यस्था की गई संवेदनशील मतदान केंद्र में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  मतदान दलों को आज रवाना किया गया इसी कड़ी में पत्थलगांव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 15 वार्ड के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।आज  प्रातः 10 बजे सभी मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षा कर्मी सहित मतदान दल रवाना किए गए।मतदान दल में पीठासीन अधिकारी,मतदान कर्मी 1 2 और 3 एवं रिजर्व सहित 80 कर्मचारी रवाना हुए।

सभी को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाओं सहित नगर पंचायत चुनाव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी,तहसीलदार प्रांजल मिश्रा, अति तहसीलदार उमा सिंह,नगर पंचायत सीएमओ मो जावेद सहित अन्य स्थानीय निर्वाचन कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here