पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ प्रभारी ने किया चूजों का निरीक्षण
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2025. प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकासखंड गोटेगांव के पशु चिकित्सालय सूरवारी द्वारा चयनित ग्राम अंधियारी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजना बैकयार्ड कुक्कुट इकाईयों का वितरण 8 जनवरी 2025 को किया गया था। इसके तहत प्रति प्रकरण 28 दिवसीय वनराजा एफएफजी प्रजाति के 40 चूजे हितग्राही को वितरित किये गये थे।
पशु चिकित्सालय सूरवारी के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ प्रभारी ने 29 दिन बाद 5 फरवरी 2025 को ग्राम अंधियारी के श्री राजेन्द्र गौंड एवं श्रीमती माया बाई ठाकुर के यहां चूजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चूजों का वजन 750 ग्राम हो गया है जो कि उत्तम वजन माना जाता है। यह चूजें लगभग एक माह बाद विक्रय योग्य हो जायेंगे और मुर्गीपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।