Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों से...

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों से की चर्चा, बाँटे सहायक उपकरण…………..

12
0

नरसिंहपुर :  जगदगुरु शंकराचार्य वृद्धाश्रम झोतेश्वर में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से चर्चा कर उनकी दैनिक दिनचर्या, नाश्ता, भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्धावस्था पेंशन मिलने सहित अन्य व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम परिसर में नीचे बैठकर वृद्धजनों द्वारा किये जा रहे भजन-कीर्तन को सुना। कलेक्टर ने इसकी सराहना की। उन्होंने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने। बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें यहां पारिवारिक माहौल की तरह महसूस होता है। यहां सुबह शाम ध्यान व टहलने का काम प्रतिदिन करते हैं। कलेक्टर श्रीमती पटले से उन्होंने यहां सुलभ शौचालय और पेंशन जारी करवाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक अंजना त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 40 वृद्धजन रह रहे हैं।

      कलेक्टर श्रीमती पटले ने एलिम्को की ओर से बुजुर्गो को ज्वायस्टिक, व्हील चेयर, दृष्टिबाधितों के लिए स्मार्ट केन, कान की मशीन सहित अन्य उपकरण दिए। अपने बीच कलेक्टर को मौजूद पाकर वृद्धजन भी प्रसन्न दिखाई दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here