वही इसकी शिकायत भारतीय प्रेस परिषद् एवं राज्य स्तर के अधिकारियों को भी लिखित में किया गया है। साथ ही बैकुण्ठपुर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी शिकायत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति अपने समाज को लेकर भी धमकी देता है कि, किसी को धमकाने के लिए हमारे समाज के लोग एक जुट है।
जानकार सूत्र बताते है कि, कोरिया एवं एमसीबी जिले में लगभग 12 धान खरीदी केन्द्रों में साहू लोगों को प्रबंधक बनाने में सहयोग प्रदान है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरिया एवं एमसीबी के प्रबंधकों से लगभग चार-चार लाख हर प्रबंधको से लेने का भी चर्चा चल रहा है। वही देखा जाये तो पूर्व में भांडी पर एक राजनेताओं के बेनरों पर धान खरीदी का मामला भी प्रकाशित हुआ था जिस पर अजय साहू भी सुर्खियों में छाये हुए थे। क्योंकि बैकुण्ठपुर सिटी कोटवाली में साहू समाज का वर्चश्व है। जिससे सभी जानकारियां अजय साहू को प्राप्त हो जाती है और बचाव का भी रास्ता बन जाता है। अब सभी साक्ष्य आप लोगों के समक्ष है। अब देखना यह है कि, प्रशासन इस पर क्या निर्देश देते है ?