Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला……….

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला……….

74
0

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। इस बारिश के वजह से मौसम ठंडा हो गया है। अप्रैल महीने की तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं आज सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी हुई। राजधनी के दलदल सिवनी, मोवा और कृष्ण नगर में ओले गिरे हैं। रायपुर में एक बार फिर मौसम का रुख बदला। ऐसे में मौसम और सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगर अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और अंधड़ चलने की भी संभावना है। राजधानी रायपुर में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। इसके बाद अब 29.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यानी कि यहां 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है। वहीं बारिश के बीच प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया है। बारिश के मुख्य आंकड़े सेंमी में देखा जाए तो मानपुर में-3, गुरूर, धमतरी, कुरूद, डोंडीलोहारा में 2, पाटन, मगरलोड, माना-रायपुर, पिथौरा, मोहल्ला, बागबाहरा, गुंडारदेही, डौंडी, बालोद, महासमुंद और बरमकेला में- 1 सेंमी बारिश दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here