वशिष्ठ टाइम्स।
सोनहत मुख्यालय इन दिनों अवैध शराब और गाँजा की बिक्री ज़ोरों पर है आसपास के कई इलाके कटगोड़ी, बेलिया, ओरगईं , खुटारपारा, भैंसवार, में गाँजे की बिक्री खुलेआम हो रही है और क्यों न हो अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने वाला पुलिस विभाग ही खुल कर इनका साथ दे रहा है। इसी तरह शराब भी पारा मोहल्ले में खुलेआम बिक रही है ऐसा नहीं है कि इनकी भनक प्रशासन को नहीं है शाम होते ही कई पुलिसकर्मी भी शराब के अड्डों में सहज ही देखे जा सकते हैं।



