Home मध्य प्रदेश नाली निर्माण के नाम पर राशि आहरण, मौके पर काम नहीं!

नाली निर्माण के नाम पर राशि आहरण, मौके पर काम नहीं!

14
0

विशेष समाचार बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल

ग्राम पंचायत दरौड़ी में पूर्व सचिव पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

जयसिंहनगर/शहडोल। ग्राम पंचायत दरौड़ी, जनपद पंचायत जयसिंहनगर में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा जिला कलेक्टर शहडोल को भेजे गए आवेदन में पूर्व सचिव श्री संग्राम सिंह के कार्यकाल में नाली निर्माण के नाम पर राशि आहरित किए जाने तथा मौके पर निर्माण कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

आवेदन के अनुसार निर्मल पनिका के घर से नर्मदा यादव के घर तक नाली निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था। शिकायत में बताया गया है कि उक्त कार्य के लिए पंचायत खाते से अलग-अलग तिथियों में राशि आहरित की गई। आवेदन में 17 फरवरी 2022 को एक लाख पचास हजार रुपये तथा 23 फरवरी 2022 को एक लाख पचास हजार रुपये आहरित किए जाने का उल्लेख है।

ग्राम पंचायत द्वारा कलेक्टर को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि राशि आहरण के बावजूद मौके पर नाली निर्माण कार्य नहीं कराया गया। शिकायतकर्ता ने मामले में दस्तावेजों एवं स्थल की जांच कराने की मांग की है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप कर मामले की जांच एवं दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here