Home कोरिया सोनहत, ग्राम पंचायत कुशहा के बड़का पारा में सड़क बदहाल, रोपा लगाने...

सोनहत, ग्राम पंचायत कुशहा के बड़का पारा में सड़क बदहाल, रोपा लगाने जैसी बनी स्थिति

7
0
hey

सोनहत, कोरिया (छत्तीसगढ़)। ग्राम पंचायत कुशहा के बड़का पारा में सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की स्थिति इतनी बदहाल हो गई है कि ग्रामीणों का कहना है कि यहां सड़क पर चलना मुश्किल है और कई जगह रोपा लगाने जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। सड़क खराब होने के कारण रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ जरूरी कामों के लिए आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

ब्लॉक रिपोर्टर — निर्मल चंद्र
सोनहत, जिला कोरिया, छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here