Home कोरिया कोरिया, अवैध शराब बेचने वालों को भेजा गया जेल

कोरिया, अवैध शराब बेचने वालों को भेजा गया जेल

14
0
hey

   कोरिया     

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आबकारी विभाग की बैठक लेकर अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला आबकारी विभाग द्वारा बैकुंठपुर क्षेत्र के जूनापारा में आरोपी उमेश कश्यप पिता गोपीराम उम्र 50 वर्ष के मकान में जरीकेन में 5 लीटर दो बोतलों में 4 लीटर तथा एक डिब्बे में 2 लीटर के साथ कुल 11 लीटर महुआ अवैध शराब के साथ 30 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here