Home एम.सी.बी. कोरिया, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान- झुमका पर्यटन स्थल में...

कोरिया, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान- झुमका पर्यटन स्थल में हुआ श्रमदान

6
0
hey

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

🇮🇳 Join the Har Ghar Tiranga movement from 2nd to 15th August! ✓ Register as a Tiranga Volunteer 🏠 Encourage everyone to hoist the Tricolour at home 📸 Upload your selfies with

कोरिया, 9 अगस्त 2026/ हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत आज कोरिया जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल झुमका में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विशेष स्वच्छता अभियान एवं तिरंगा प्रदर्शनी झुमका बांध पर्यटन स्थल में श्रमदान से स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन एवं स्वच्छता थीम पर तिरंगा ...

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास, एडीएम श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर झुमका पर्यटन स्थल परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

श्रमदान के दौरान पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

बैकुंठपुर का झुमका बांध – जहाँ सुकून और खूबसूरती एक साथ मिलते हैं 💙🌿✨, #Baikunthpur #JhumkaDam #KoreaChhattisgarh #CGTourism #ExploreChhattisgarh, NatureLovers HiddenPlace GreenVibes ...

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने तथा स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here