पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के पुत्र अनुराग जायसवाल की कड़ी मेहनत से उपलब्धि, सफलता पर परिवार में खुशी
बैकुण्ठपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) से M.Tech की उपाधि सफलता पूर्वक प्राप्त करके अनुराग जायसवाल ने अपने परिवार के साथ-साथ कोरिया जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है, अनुराग जायसवाल को यह सफलता उनकी मेहनत,लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम मानी जा रही है,देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण उपाधि हासिल करना उनके शैक्षणिक सफर की उल्लेखनीय उपलब्धि है।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि, आईआईटी दिल्ली जैसे देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान से M.Tech की उपाधि हासिल करना यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। अनुराग जायसवाल की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है,
अनुराग की इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल,उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की है।
अनुराग की सफलता पर परिवार ने कहा – मां, पिता, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। यह उपलब्धि केवल एक शैक्षणिक उपाधि हासिल करना नहीं,बल्कि उनके परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान है। आपकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व है,उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अनुराग की यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो।

