Home कोरिया कोरिया, स्वतंत्रता दिवस पर जिले की सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद ...

कोरिया, स्वतंत्रता दिवस पर जिले की सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद 15 अगस्त को रहेगा शुष्क दिवस, आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

6
0
hey

कोरिया

कोरिया, 07 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026 को जिला कोरिया की सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट एवं प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.-3(ग) (पर्यटन बार), एफ.एल.-4(क) (व्यावसायिक क्लब) तथा आहाता पूर्णतः बंद रहेंगे।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here